- अखिल भारतीय समानता मंच सामान्यतया जनता और मुख्य रूप से कर्मचारियों के लिए एक कल्याणकारी गैर राजनीतिक संगठन होगा।
- भारतीय नागरिकों को भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में परिभाषित केन्द्र / राज्य एवं अन्य सेवाओं के मामलों में इसके अनुच्छेद 16(2) के अनुसार बिना किसी जाति / नस्ल /लिंग/धर्म/प्रान्त/जन्म स्थान के भेदभाव के भारतीय नागरिकों के समानता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करेगा।
- विभिन्न शैक्षणिक एवं मेडिकल / इंजिनियरिंग / पशुचिकित्सा / कृषि आदि ब्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश के लिए बिना किसी जाति / नस्ल /लिंग / धर्म / प्रान्त / जन्म स्थान आदि के भेदभाव के सभी नागरिकों के समानता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करेगा ।
- यह मंच संविधान में प्रदत्त रक्षा तथा अवसरों की समानता सम्बन्धी कानूनी प्रावधानों के विरुद्ध जातिगत आधार पर किये जा रहे संविधान संशोधनों के खिलाफ संघर्ष करेगा तथा संरक्षण सभी को आरक्षण किसी को नहीं के सिद्धान्त पर कार्य करेगा।
- संविधान के अनुच्छेद 335 के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्र की कार्यकुशलता को कायम रखा जायेगा तथा भारतीय नागरिकों / कर्मचारियों में एकता, सद्भाव, कर्तब्यनिष्ठा एवं भाईचारे को किसी जाति, नस्ल व धर्म आदि के आधार के बिना प्रोत्साहित किया जायेगा।
- सामाजिक बुराइयों, हर प्रकार के भ्रष्टाचार, छुवाछूत, जातिवाद व क्षेत्रवाद आदि को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु भारतीय नागरिकों के नैतिक मूल्यों में बढोतरी की जायेगी।
- बिना किसी पद एवं हैसियत के भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को कानून के अनुसार समानता का अधिकार सुनिश्चित किया जायेगा
- अनुसूचित जाति / जनजाति की सुरक्षा तथा इस हेतु बनाये गये विशेष कानूनों के दुरुपयोग को रोकना सुनिश्चित किया जायेगा।
- उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समान विचारधारा वाले संगठनों से सामंजस्य स्थापित कर सहयोग / सम्बद्धता प्रदान की जायेगी।
- जातिवाद, क्षेत्रवाद तथा भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रीय बुराइयों के प्रति जनजागरण उत्पन्न कर भारतीय नागरिकों की पारस्परिक एकता एवं भाईचारे को कायम रखा जायेगा।
- अन्य कोई लक्ष्य जो संगठन की राय में आवश्यक हो, उसको जोडा जा सकेगा। परन्तु ऐसा करने के लिए संस्थापक सदस्यों की समिति से प्रस्ताव पारित करवाना आवश्यक होगा।
